Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: समान नागरिक संहिता दिवस का होगा आयोजन, जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से होंगी विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में समान नागरिक संहिता दिवस के आयोजन को लेकर बीते कल शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने की। बैठक में 27 जनवरी को प्रस्तावित समान नागरिक संहिता दिवस को भव्य एवं प्रभावी रूप से मनाने के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के लिए शिक्षा, सूचना, संस्कृति, युवा कल्याण सहित सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करेंगे। समान नागरिक संहिता दिवस के अवसर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें निबंध, वाद-विवाद, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं तथा कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट और सुव्यवस्थित हो, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागी बन सकें।

रहें उपस्थित

बैठक में एसएसजे परिसर  विधि संकाय से प्रोफेसर ए०के० नवीन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Exit mobile version