Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा 10 अप्रैल को लेंगे ‘दिशा’ की बैठक, करेंगे केंद्र की योजनाओं की बड़ी समीक्षा,जुटेंगे दिग्गज

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति जांचने के लिए आगामी 10 अप्रैल को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 01:00 बजे शुरू होगी।

बैठक का आयोजन

इस जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद अजय टम्टा करेंगे।
केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति और उनकी रफ्तार का बारीकी से आकलन किया जाएगा। पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, अधिकारियों को इसकी पूरी रिपोर्ट (अनुपालन आख्या) के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।

जनप्रतिनिधि भी रखेंगे अपनी बात

​परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास) के.एन. तिवारी ने बताया कि इस बैठक में न केवल अधिकारी, बल्कि जिले के सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम के महापौर और नगर पालिका/पंचायतों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से स्थानीय समस्याओं और विकास के मुद्दों पर सीधा संवाद सुनिश्चित हो सकेगा।

Exit mobile version