अल्मोड़ा: सोच संस्था की अनूठी पहल: “My Health My Right” परियोजना का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य के अधिकारों को लेकर किशोरियों को करेगी जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोच संस्था ने adolescent health के क्षेत्र में एक नई और सशक्त पहल की शुरुआत की है।

इस खास अभियान की शुरुआत
इस पहल की शुरुआत के साथ “My Health My Right” जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सोच संस्था उत्तराखंड राज्य के दो जिलों में खेल के माध्यम से छात्रों को मासिक धर्म और अन्य सामाजिक विषयों को लेकर जागरूक करेगी। इसमें अल्मोड़ा और बागेश्वर के स्कूल शामिल होंगे।

इन सामाजिक विषयों पर केंद्रित होगा अभियान

इस वर्ष यह कार्यक्रम राजकीय हाइस्कूल, आरे (जिला बागेश्वर) तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में किया जाएगा। अल्मोड़ा के आर्य कन्या इंटर कॉलेज और बागेश्वर के आरे हाइस्कूल में तो यह कार्यक्रम संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ष भर संचालित किया जाएगा।
पिछले वर्ष यह कार्यक्रम अल्मोड़ा जिले के एडम्स इंटर कॉलेज में किया गया था। इस परियोजना का मूल उद्देश्य किशोरियों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति सजग करना है। अभियान विशेष रूप से मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे अन्य सामाजिक विषयों पर केंद्रित है।

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

इस महत्त्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व सोच संस्था के संस्थापक आशीष पंत द्वारा बागेश्वर जिले में किया जाएगा। वहीं संस्था के सह-संस्थापक राहुल जोशी द्वारा अल्मोड़ा जिले में इस अभियान के क्रियान्वयन किया जाएगा। यह अभियान मई से दिसंबर 2025 तक विभिन्न चरणों में संचालित किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के साथ संवाद, खेल, समूह गतिविधियाँ, पोस्टर प्रतियोगिताएँ और इंटरैक्टिव सेशन के माध्यम से मासिक धर्म से संबंधित जागरूकता फैलाई जाएगी।बागेश्वर में कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है जबकि अल्मोड़ा जिले में कार्यक्रम का शुभारंभ 26 मई को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की उपस्थिति में होगा।