Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युवाओं के लिए अनूठा मौका, इस दिन एसएसजे परिसर में कुमाउंनी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में माँ नन्दा देवी मेला 2024 का भव्य आयोजन जारी है।

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

इसके उपलक्ष्य में, सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा ने कुमाउँनी भाषा और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। बताया है कि यह प्रतियोगिता 11/09/2024 को परिसर में आयोजित की जाएगी। जिसमें सोबन सिंह जीना परिसर (अल्मोड़ा) के विद्यार्थियों को कुमाउंनी भाषा में अपने विचार और विचारधारा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का और कुमाउंनी भाषा की सुंदरता को प्रकट करने का यह एक अनूठा मौका है।

दिया जाएगा पुरस्कार

प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, और उनके भाषणों को मेला के प्रमुख आयोजनों में प्रमुख स्थान दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: [+91 70371 11473 , 9528517106]

Exit mobile version