अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अल्मोड़ा से वाहन में शराब लेकर गनाई जा रहे वाहन चालक के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी।
अज्ञात लोगों ने की पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस से मिली जानकारी अनुसार धर्मेंद्र सिंह नेगी, निवासी रामगढ़ जिला नैनीताल ने द्वाराहाट थाने में तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि वह बीते शुक्रवार को अल्मोड़ा से शराब लेकर गनाई की ओर निकला था। इतने में द्वाराहाट के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। रोकने का कारण पूछने पर आरोपी गाली गलौच पर उतर आए। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद वह लोग फरार हो गए।
जांच शुरू
जिसके बाद इस मामले में पीड़ित चालक ने द्वाराहाट थाने में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।