Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विभाग द्वारा जब तक हमारी समस्याओं का नहीं किया जाता हल, तब तक कोई भी डीलर अपनी दुकान पर नहीं लगाएगा pos मशीन- संजय साह रिक्खू‌

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 18 4.2025 को पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

जारी की विज्ञप्ति

जिसमे उन्होंने कहा कि समय समय पर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लिए सरकार द्वारा नए-नए तुगलकी फरमान जारी करके उनकी रोजी-रोटी से खिलवाड़ किया जा रहा है। आज जबरन प्रत्येक दुकान में पोस मशीन लगाई जा रही है। जबकि सरकारी सस्ता विक्रेताओं के द्वारा जो मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। लगभग 13 माह का अभी तक भुगतान नहीं हुआ। सभी डीलर भाइयों से निवेदन किया है कि जब तक हमारी समस्याओं का विभाग के द्वारा हल नहीं किया जाता। तब तक कोई भी व्यक्ति pos मशीन नहीं लगाएगा। अगर जल्दी ही बकाया बिलों का भुगतान नहीं होगा तो इस बार सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता विभाग से आरपार की लड़ाई लड़ेगा।

होगी एक बैठक

नगर एवं जिले के सभी विक्रेताओं से संगठन आग्रह किया है कि डीलरों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए दिनांक 21.4.2025 सोमवार को नगर जिले की एक महत्वपूर्ण बैठक नंदा देवी गीता भवन में दोपहर 1:00 बजे रखी गई है। इस बैठक में आकर सदन में अपनी समस्याओं को भी रखें और संगठन को मजबूत बनाने के लिए भी अपने विचार रखें।

Exit mobile version