Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला कारागार में कार्यरत उपनल कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार, की अनुबंध बढ़ाने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला कारागार अल्मोड़ा में कार्यरत समस्त उपनल कर्मी महिलाएं व पुरुषों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

कार्य बहिष्कार का ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि दिनांक 01.03.2024 से शासन द्वारा सुनबन्धन बढ़ाये जाने के कारण उपनल कर्मियों को असमय हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिस पर जिला कारागार अल्मोडा में कार्यरत समस्त उपनल कर्मियों (महिला व पुरूषों) ने दिनांक 29.02.2024 रात्रि से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया हैं। कहा है कि जिसमें उनके साथ तीन महिला उपनल कमी भी शामिल है। जब तक शासन द्वारा हर वर्ष की तरह अनुबन्ध नहीं बढ़ाया जाता है तब तक समस्त उपनल कर्मी (महिला व पुरुष) कार्य बहिष्कार में रहेंगे।

यह लोग रहें शामिल

जिला कारागार अल्मोडा में कार्यरत उपनल कर्मी
जानकी साह, दीपा गोस्वामी, रुकसाना, दीपक जोशी, गिरीश चन्द्र सनवाल, राजेन्द्र सिंह विरोडिया, चन्द्रशेखर, दरपान सिंह, ललित मोहन सिंह, परवेज अन्सारी, नवीन तिवारी, लक्ष्मण सिंह, धन सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, बहादुर सिंह, राजेन्द्र नाथ आदि शामिल रहें।

Exit mobile version