Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 18 सूत्रीय मांगों पर यूपीसीएल के अभियंताओं ने बांह में काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्रीय मांगों पर यूपीसीएल के अभियंताओं ने बांह में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया।

पुरानी पेंशन और जीपीएफ देने की मांग की

मिली जानकारी के अनुसार जिस पर उन्होंने नारजगी जताते हुए 30 सितंबर 2005 तक सेवा में आए सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन और जीपीएफ देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अवर अभियंताओं सहित सभी कार्मिकों का प्रति वर्ष अनिवार्य रूप से संपूर्ण स्वास्थ्य चिकित्सा परीक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने अनुरक्षण और मरम्मत कार्यों में तैनात अवर अभियंताओं को अनिवार्य रूप से साप्ताहिक अवकाश देने और इस तिथि को उन्हें पूर्ण रूप से ड्यूटी से मुक्त रखने, उच्च शिक्षा बीटैक, बीसीए, स्नातक, स्नाकोत्तर के लिए वित्तीय सहायता सहित विभागीय अनुमति देने की मांग की।

आंदोलन की दी चेतावनी

साथ ही जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

यह लोग रहें शामिल

इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में उपखंड अधिकारी अजय भारद्वाज, अवर अभियंता ललित मोहन, दिनेश चंद्र, खुशाल सिंह, सुरेश कांडपाल आदि शामिल रहे।

Exit mobile version