Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कार में रंग बिरंगे लाईटें लगाकर सोशल मीडिया पर की अपलोड, पुलिस ने लिया संज्ञान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज के समय में युवाओं में सोशल मीडिया का काफी क्रेज बढ़ने लगा है‌। वहीं एक युवक ने सोशल मीडिया में अपने वाहन पर रंग-बिरंगी लाइटे लगाकर एक विडियों सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

पुलिस की चालानी कार्यवाही

जिस पर देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वाहन स्वामी के बारे में जानकारी जुटायी गयी।  आज दिनांक 19.09.2024 को इन्टरसैप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा कार स्वामी को बुलाकर वाहन पर लगी रंग-बिरंगी लाइट को निकाला गया और वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।इसके साथ ही वाहन स्वामी युवक को सख्त हिदायत दी।

Exit mobile version