Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उपपा ने मुजफ्फरनगर कांड की 30 वीं वर्षगांठ पर मनाया काला दिवस, कहा- शहीदों के सपनों को साकार करने तक जारी रहेगा संघर्ष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी ने मुजफ्फरनगर कांड की 30 वीं वर्षगांठ पर गांधी पार्क में काला दिवस मनाया।

कहीं यह बात

आज बुधवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में उपपा कार्यकर्ताओं ने गांधी और लाल बहादूर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनगीतों, नारों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग उत्तराखंड राज्य की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। राज्य के प्राकृतिक संसाधन जल, जंगल, जमीन को भूमाफियाओं को सौंप दिया गया है। कहा कि दो अक्टूबर को मुजफ्फरनगर कांड उत्तराखंड के इतिहास के पन्नों में काला दिन है। 

जारी रहेगा संघर्ष

इस मौके पर कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

रहें मौजूद

इस अवसर पर आनंदी वर्मा, आशा साह, राजू गिरी, भावना पांडे, हीरा देवी, रेखा आर्या, मोहम्मद साकिब, वसीम अहमद, अमीनूर्रहमान, पीएस बोहरा, नीरज पंत, नरेंद्र साह, गोविंद लाल वर्मा, नारायण राम, डॉ. जेसी दुर्गापाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version