Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अपर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा, 40 फीसदी अभ्यर्थी रहें अनुपस्थित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को जिले के सभी केंद्रों में राज्य सिविल व प्रवर अधीनस्थ सेवा(अपर पीसीएस) प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित हुई।

परीक्षा का आयोजन

जिसमें में करीब 40 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए जिले भर में 11 केंद्र बनाए गए थे। दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली में कुल 2818 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1700 ने परीक्षा दी। 1118 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल 2818 में से 1673 ने परीक्षा दी और 1145 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात रहीं।

Exit mobile version