Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बड़ी खबर: छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने को लेकर एसएसजे परिसर में हंगामा, शुरू हुआ प्रदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। छात्रसंघ चुनाव की तिथि को लेकर छात्र नेताओं में नाराजगी बनी हुई है।

छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन

ऐसे में आज सोबन सिंह जीना परिसर में एबीवीपी छात्र संगठन को छोड़कर सभी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। साथ ही आक्रोश जताते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का पूतला भी दहन किया। छात्र संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए मांग की है‌ छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए। जिस पर छात्र संगठनों ने परिसर निदेशक से कहा है कि आज‌ ही चुनाव की तिथि घोषित की जाए। कहा कि चुनाव अधिसूचना जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

चुनाव तिथि घोषित की मांग

दरअसल शासन की ओर से छात्र नेताओं को चुनाव के लिए 25 अक्तूबर की तिथि दी गई। लेकिन अबतक अधिसूचना जारी न होने पर छात्रों में गुस्सा बना हुआ है। जिस पर आज मंगलवार को छात्रों ने परिसर में नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।

Exit mobile version