Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UPSC परीक्षा: कल 12 अप्रैल को 11 केंद्रों पर होगी NDA और CDS परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अल्मोड़ा: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आगामी 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली ‘संयुक्त रक्षा सेवा’ (CDS) और ‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी’ (NDA/NA) परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

बैठक का आयोजन

इस संबंध में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (ADM) युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता के साथ करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा अल्मोड़ा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। बताया कि बैठक में दोनों परीक्षाओं की पालियों के समय की विस्तृत जानकारी दी गई।
1. संयुक्त रक्षा सेवा (CDS):
• ​प्रथम पाली (अंग्रेजी): प्रातः 09:00 से 11:00 बजे तक
• ​द्वितीय पाली (सामान्य ज्ञान): दोपहर 12:30 से 02:30 बजे तक
• ​तृतीय पाली (प्रारंभिक गणित): सायं 04:00 से 06:00 बजे तक
2. NDA एवं नौसेना अकादमी परीक्षा:
• ​प्रथम पाली (गणित): प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
• ​द्वितीय पाली (सामान्य योग्यता): दोपहर 02:00 से सायं 04:30 बजे तक

रहें उपस्थित

​बैठक में लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version