Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UPSC की प्रारंभिक परीक्षा, 07 परीक्षा केंद्रों में हुई आयोजित, इतने अभ्यर्थी रहें अनुपस्थित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया।

शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा

जिसमे जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा हुई। इसमें अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी अल्मोड़ा, रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय लोअर कैंपस कैंपस , मिडिल कैंपस, अपर कैंपस सहित कुल सात परीक्षा केंद्र शामिल रहें। इन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से नजर रखी गई। यह परीक्षा दो पालियों में हुई। जानकारी के अनुसार पहली पाली में पंजीकृत 1599 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 840 ने परीक्षा दी जबकि 759 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 1599 अभ्यर्थियों में से 836 ने परीक्षा दी जबकि 763 अनुपस्थित रहे।

Exit mobile version