Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व योग दिवस पर UPWWA ने ऑनलाइन योग कार्यक्रम किया आयोजित, पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने विभिन्न आसनों के माध्यम से किया प्रदर्शन

आज विश्व योग दिवस है। योग हमारे शरीर को निरोग रखता है और मन को शांति देता है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह योग शिविर आयोजित कर विश्व को निरोग बनाने का भी संकल्प लिया गया। उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डाॅ0 अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट द्वारा पुलिस परिवार के कल्याण हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व योग दिवस पर UPWWA ने आनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किया।

विभिन्न आसनों के माध्यम से योग का किया प्रदर्शन-

आज जनपद अल्मोड़ा पुलिस परिवार की महिलाएं, बच्चे एवं कार्मिकों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखने हेतु ऑनलाइन योग कार्यक्रम किया गया। जिसमें सभी के द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर विभिन्न आसनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

योग से होने वाले फायदों के बारे में भी कराया अवगत-

इस दौरान योग दिवस के अवसर पर प्रशिक्षक नीरज बिष्ट एवं हर्ष द्वारा ऑनलाईन प्रातः 5.30 से 6.30 तक सभी महिलाओं एवं बच्चों को योगाभ्यास एवं योग से होने वाले फायदों के बारे में भी अवगत कराया गया। वही पूर्व में भी पुलिस परिवार को योग निलयम योग एवं वैदिक शोघ संस्थान के प्रशिक्षकों के माध्यम से योग प्रशिक्षण विभिन्न योगासनों से मानसिक तनाव दूर करने एवं फिट रहने हेतु लगातार योगाभ्यास कराया गया।

Exit mobile version