Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निगम क्षेत्र में यूजर चार्ज और पार्किंग शुल्क अब इस माध्यम से लिया जाएगा, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सीडीओ व‌ नगर आयुक्त रामजी शरण शर्मा ने जरूरी जानकारी दी।

दी यह जानकारी

जिसमें उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में यूजर चार्ज और पार्किंग शुल्क अब क्यूआर कोड के माध्यम से लिया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने कहा कि इस नई प्रणाली से नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित भुगतान सुविधा मिलेगी। साथ ही क्यूआर कोड आधारित भुगतान से नकद लेनदेन पर निर्भरता कम होगी और राजस्व व्यवस्था अधिक सुदृढ़ एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित होगी।

Exit mobile version