Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिलेभर में आयोजित हुई यूटीईटी की परीक्षा, 259 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिलेभर में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई। यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा का आयोजन

बताया गया कि बीते कल शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई। उत्तराखंड विद्यालयी परिषद रामनगर की ओर से आयोजित परीक्षा अल्मोड़ा और रानीखेत के चार केंद्रों में संपन्न कराई गई। इसमें सुबह पहली पाली में यूटीईटी प्रथम में कुल पंजीकृत 924 में से 770 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 154 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें कुल पंजीकृत 967 में से 862 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 105 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।

Exit mobile version