Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्कर्ष-2026: आज चौथे दिन सिमकनी मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 100 मीटर, 200 मीटर रेस और रस्साकशी में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

​अल्मोड़ा: माँ अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव ‘उत्कर्ष-2026’ के चौथे दिन सिमकनी मैदान खेल गतिविधियों से गुलजार रहा।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस मौके पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के तहत 100 मीटर गर्ल्स रेस, 200 मीटर बॉयज रेस, रिले रेस और रस्साकशी सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी गति और फिटनेस का प्रदर्शन किया, वहीं रिले रेस में आपसी समन्वय देखने को मिला। रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जहां दर्शकों और सहपाठियों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

​अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

कार्यक्रम में बतौर अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अल्मोड़ा के जिला प्रचारक बीरेंद्र, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) अल्मोड़ा की जिला मंत्री दिव्या जोशी, पूर्व महासंघ अध्यक्ष वरुण कपकोटी, कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा नेगी, व्यापार संघ के उपसचिव अश्विनी नेगी तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विभाग संयोजक हर्षित लोहनी मौजूद रहे।
​अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनसे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी।
​
रहें उपस्थित

कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन ठा. संदीप सिंह और वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सफल आयोजन में संस्थान के पदाधिकारियों, शिक्षकगणों और समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 

Exit mobile version