Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रानीखेत पंहुची उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, हिल क्राफ्ट की उद्यमी महिलाओं के साथ किया संवाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में बीते कल रविवार को उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण पंहुची।

कार्यों की सराहना की

इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने यहां बाजार स्थित हिल क्राफ्ट पहुंचकर उद्यमी महिलाओं के साथ संवाद किया। कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना है तो उन्हें पहले आत्मनिर्भर बनाना होगा। हिलक्राफ्ट संस्था को स्थापित हुए 20 साल हो गए हैं। तब से संस्था ने कई महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की तरफ कदम बढ़ाए हैं। साथ ही उन्होंने यहां हिल क्राफ्ट संस्था में जाकर महिलाओं के कार्य को बारीकी से देखा। साथ काम को सराहा। विस अध्यक्ष ने स्थानीय उत्पादों के प्रचार प्रसार और वोकल फार लोकल के लिए प्रोत्साहित किया। विस अध्यक्ष ने द्वाराहाट में रात्रि विश्राम किया। आज सोमवार सुबह वह कैंची धाम के लिए रवाना होंगी।

रहें मौजूद

इस अवसर पर सल्ट के विधायक महेश जीना, वृजेश भूषण, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, कुमाऊं संयोजिका विमला रावत, मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत, गणेश आर्या, ध्यान सिंह नेगी, भावना, शांति, बीना, नाज, गोविंद सिंह बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version