अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना के अन्तर्गत जनपद में होम-स्टे निर्माण किये जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 50 प्रतिशत या अधिकतम रू0 15.00 लाख की राज सहायता एवं 50 प्रतिशत या अधिकतम रू0 1.50 लाख ब्याज राजसहायता 5 वर्षों तक प्रदान की जाती है।
दी यह जानकारी
इच्छुक आवेदक जो उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी है, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत विभागीय पोर्टल msy.uk.gov.in में लॉग इन कर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात, सभी अभिलेखों के साथ पत्रावली 2 प्रतियों में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, नियर होली-डे-होम, अल्मोड़ा में जमा कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी या किसी भी समस्या के समाधान के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 05962-230180 पर संपर्क किया जा सकता है।
अल्मोड़ा: होमस्टे बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार दे रही है इतने लाख तक की सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया शुरू