Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड क्रांति दल: 09 अगस्त को होगा ‘अगस्त क्रांति जनशक्ति महासम्मेलन’, तैयारी तेज, जारी हुआ पोस्टर

अल्मोड़ा: आगामी 9 अगस्त 2026 को खादी परिसर, जैंती (लमगड़ा) में आयोजित होने वाले ‘अगस्त क्रांति जनशक्ति महासम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल (UKD) जिला अल्मोड़ा के कार्यालय में एक अहम बैठक की।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान महासम्मेलन का आधिकारिक पोस्टर विधिवत रूप से जारी किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में बताया गया कि इस आयोजन में दल के केंद्रीय नेतृत्व समेत प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजकों के मुताबिक, इस महासम्मेलन में करीब 4,000 लोगों की विशाल जनरैली निकाली जाएगी।
​गैरसैंण रैली के लिए सैनिक प्रकोष्ठ रवाना

​बैठक के समापन के बाद, उत्तराखण्ड क्रांति दल के सैनिक प्रकोष्ठ का एक दल जिला अध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में गैरसैंण में आयोजित होने वाली सैनिक प्रकोष्ठ की रैली के लिए रवाना हुआ। जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने पार्टी का ध्वज दिखाकर दल को हरी झंडी दिखाई।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर दिनेश जोशी, पान सिंह, राजेन्द्र मेलकानी, सूरज पांगती, दीपा जोशी, किरण मेहरा, एडवोकेट देवेश जोशी सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version