Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड क्रांति दल ने लमगड़ा और जैती मंडल कार्यकारिणी का किया गठन, दिनेश बिष्ट और हीरा सिंह भंडारी को मिली मंडलों की कमान, दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता

लमगड़ा (अल्मोड़ा): उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) अल्मोड़ा इकाई की एक अहम बैठक लमगड़ा ब्लॉक में आयोजित की गई।

किया विचार-विमर्श

इस दौरान दल के संगठन विस्तार को गति देते हुए लमगड़ा एवं जैती मंडल का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से दिनेश बिष्ट को लमगड़ा मंडल का अध्यक्ष और हीरा सिंह भंडारी को जैती मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन की मजबूती और मार्गदर्शन के लिए पुराने राज्य आंदोलनकारी पान सिंह को लमगड़ा ब्लॉक तथा पान सिंह बिष्ट को जैती मंडल का संरक्षक बनाया गया है। बैठक के दौरान उक्रांद की नीतियों और जनसरोकारों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। प्राथमिक सदस्यता लेने वालों में अनिल सतवाल, नरेंद्र बिष्ट, हरीश बड़वाल, हेम रावत, पूरन सिंह, रविंद्र बिष्ट, मोहन राम, अर्जुन सिंह और सुरेंद्र बिष्ट प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लमगड़ा बाजार में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान दुकानदारों व आम जनता से जनसंपर्क कर उत्तराखंड के 26 वर्षों के घटनाक्रम और वर्तमान स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष केदार सिंह, आंदोलनकारी प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री दीवान सिंह बिनोला, विनोद बोरा, पंकज सिंह कपकोटी और रविंदर सिंह सहित भारी संख्या में उक्रांद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version