Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड क्रांति दल ने जनता के बीच रखी मेडिकल कॉलेज की यह समस्याएं, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाई समस्याएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 16 मार्च को उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के आगे एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

की यह मांग

इस मौके पर उन्होंने जनता के बीच में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का स्वरूप रखा और शासन प्रशासन से मांग की गई कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को ठीक किया जाए। जिसमें मुख्य तह डॉक्टर की कमी अल्ट्रासाउंड, दवाइयां,और यहां पर काम कर रहे कर्मचारी को नियुक्त करने के विषय पर नाटक के माध्यम से दिखाया गया। बताया कि अल्मोड़ा मेडिकल  से जुड़ा हुआ पूरा क्षेत्र अल्मोड़ा, सोमेश्वर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, दन्यां कई क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए एक स्वास्थ्य का मुख्य केंद्र है, तो इसकी सुविधा ठीक ना होना यह पूरे क्षेत्र के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए आज उत्तराखंड क्रांति दल अल्मोड़ा द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपना विरोध प्रदर्शित किया गया और जनता के बीच में जाकर इसको दिखाने की कोशिश की गई।

रहें उपस्थित

आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल,महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुवीर सिंह भाकुनी, पंकज बिष्ट मंडल अध्यक्ष ,गोपाल बिष्ट ग्राम प्रधान माटेला ,राहुल बिष्ट, मुकेश बिष्ट, कुमार सोनू, नेगी किरण मेहरा ,विनोद बिष्ट , लाट सिंह ,लाल सिंह , बलवंत राम जी, मनोज तिवारी ,अभिषेक बिनोला,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version