Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में आयोजित हुई पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा,453 परीक्षार्थी हुए शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई।

परीक्षा का आयोजन

जिसमें एसएसजे विवि के अल्मोड़ा परिसर में बनाये गये एकमात्र केंद्र में प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से दिन में एक बजे तक संपन्न कराई गई। कुल पंजीकृत 511 में से 453 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 58 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस संबंध में परीक्षा नोडल अधिकारी और परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। यह परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हुई।

Exit mobile version