Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल एण्ड हार्ट सेंटर में घुसा सांप, मचा हड़कंप, सांप का सफल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

आज दिनांक 28/06/2023 को एल.आर.साह रोड में डॉ. एन एस चौहान मेडिकल एण्ड हार्ट सेंटर में एक सांप घुस गया इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष सभासद अमित साह मोनू और महामंत्री अर्जुन बिष्ट को दी। अमित साह मोनू द्वारा वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम को उसके बारे में अवगत कराया और वन विभाग की टीम के साथ सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा जताया गया आभार

इस पर हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा एवं सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष सभासद अमित साह मोनू,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट चीमा, और वन विभाग के वन बीट अधिकारी दिनेश सिंह रावत,नीरज नेगी, चंदन सिंह आदि का आभार प्रकट किया गया।

Exit mobile version