Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर के आंगन में बनी पानी की टंकी में डूबी बच्ची की उपचार के दौरान मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के निकटवर्ती गांव पहल में तीन साल की मासूम की आंगन में बनी पानी की टंकी में डूब गयी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची की मौत हो गई।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

मिली जानकारी के अनुसार हवालबाग विकासखंड के पहल गांव निवासी हरीश सिंह कनवाल की तीन वर्षीय पुत्री आरोही बुधवार सुबह अपने आंगन में खेल रही थी। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ा और वह पास में बनी पानी की टंकी में डूब गई। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वे उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version