Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अग्निवीर भर्ती रैली: देश सेवा के जज्बे को लेकर युवाओं ने लगाई दौड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे चरण की भर्ती जारी है।

अग्निवीर भर्ती रैली

इस भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे चरण के दूसरे दिन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के साथ यूपी के अमेठी, लखनऊ व वाराणसी जिले के 900 युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए दम दिखाया। रानीखेत के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में मंगलवार को दूसरे चरण के दूसरे दिन नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती रैली हुई।

Exit mobile version