Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोडवेज बस और कैंटर की हुई टक्कर, चालक को पंहुचाया अस्पताल, यातायात किया सुचारू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 07/07/2023 को प्रातः लगभग 08.30 बजे भतरौजखान पुलिस को सूचना मिली कि पनुवादोखन के पास भतरौजखान की ओर से रामनगर को जा रही रोडवेज और रामनगर से भतरौजखान को आ रही कैंटर आपसी टक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं।

यातायात किया सुचारू

सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी पुलिस बल को लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे, दुर्घटना में घायल कैंटर चालक प्रकाश चंद्र पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर चुंगी रामनगर नैनीताल के पैर पर चोट आयी हुई थी,जिसको प्राईवेट वाहन की सहायता से रामनगर उपचार हेतु भेजा गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है, जिनको अन्य वाहन से अपने-अपने गतव्य को भेजा गया। भतरौजखान पुलिस बल द्वारा रोडवेज व कैंटर की टक्कर से बाधित यातायात को सुचारु किया गया ।

Exit mobile version