Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट्स ने की पदोन्नति दिए जाने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट्स ने उन्हें पदोन्नति दिए जाने की मांग की है।

की यह मांग

दरअसल मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर लगातार नियुक्ति की कवायद चल रही है, लेकिन अर्हता पूरी करने वाले सीनियर रेजिडेंट को इसके लिए मौका नहीं दिया जा रहा है। जिस पर उन्होंने पदोन्नति की मांग उठाई है। इस संबंध में उनका कहना है कि वह वाक इन इंटरव्यू में भी हिस्सा ले चुके हैं। इसे बाद भी उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इधर, एसआर ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति करने की मांग की है।

यह लोग रहें मौजूद

इस दौरान डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. तारा सिंह, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. कौशल पांडे आदि रहे।

Exit mobile version