Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर के लोगों को जल्द मिलेगी बिजली तारों के जाल से पूरी तरह मुक्ति, इतने करोड़ रुपए की लागत से बड़े हिस्से में लगेगी एबी केबल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लोगों को जल्द बिजली तारों के जाल से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।

जानें

जी हां ऊर्जा निगम करीब 6.29 करोड़ की लागत से नगर के एक बड़े हिस्से में एबी केबल लगाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इसके लिए निगम की ओर से सर्वे कर लिया गया है। सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भी भेज दिया गया है। जिसके बाद इस समस्या से लोगों को जल्द छुटकारा मिल जाएगा। शहर में करीब 6.29 करोड़ की लागत से एक बड़े हिस्से में एबी केबल लगाई जाएंगी।

Exit mobile version