Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट अन्तर्गत धारा- 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त सुधीर कुमार जोशी* निवासी ढूंगा धारा, पूर्वी पोखर खाली, जनपद अल्मोड़ा को आज दिनांक- 15.07.2023 को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

(1)उपनिरीक्षक बिशन लाल, प्रभारी चौकी एनटीडी, अल्मोड़ा
(2)कानि0 हरीश राठौर, चौकी एनटीडी कोतवाली अल्मोड़ा।

Exit mobile version