Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 02 भवन स्वामियों पर की चालानी कार्यवाही

रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस का सत्यापन अभियान

इसी क्रम में दिनांक 14/07/2023 को थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 02 भवन स्वामियों द्वारा अपने मकान में बिना पुलिस सत्यापन कराये लोगों को किरायेदार रखा हुआ था, जिस पर सम्बन्धित भवन स्वामियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी करते हुए 05-05 हजार रुपये के नगद चालान किये गये, साथ ही 11 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

जारी है अभियान

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए, अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी। यह अभियान जारी है।

Exit mobile version