Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 08 मकान मालिकों पर की 80 हजार की चालानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने व बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर चालानी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस का सत्यापन अभियान

दिनांक- 26.07.2023 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन रह रहे लोगों के सत्यापन किये गये तथा बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर 08 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत ₹10-10 हजार (कुल 80 हजार ) के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी।

लोगों को किया जागरूक

इसके उपरांत थानाध्यक्ष सोमेश्वर व पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।

Exit mobile version