Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर से लापता नाबालिग लड़की हुई बरामद, भगाने के आरोप में युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को भगाने के मामले में रामनगर के युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 26 जुलाई को एक नाबालिग घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। वहीं बीते कल शुक्रवार को नाबालिग रामनगर चिलकिया निवासी अजय सैनी (22) के साथ मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजा है। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग का जल्द मेडिकल कराया जाएगा।

Exit mobile version