Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागेश्वर विधानसभा की संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक विकासखंड सभागार में हुई संपन्न

जागेश्वर विधानसभा की सयुंक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक विकासखण्ड सभागार में सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भटृ ने की तथा संचालन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरननाथ गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रकाश भटृ ने आए मुख्यवक्ता वीरेंद्र वल्दिया व जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक चर्चा की।

जागेश्वर विधानसभा में हो रहे विकासकार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक की गई चर्चा

वक्ता के रुप में विधायक ने जागेश्वर विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा भविष्य में होने वाले कार्यों पर चर्चा की। मोहन सिंह मेहरा ने जागेश्वर विधानसभा में 59 लाख रुपया गरीब परिवारों को देने का काम किया है।

सभी योजनाओं का लाभ जन – जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है केंद्र व राज्य सरकार

मुख्य वक्ता वीरेंद्र वल्दिया ने कहा हमारी विचारधारा देश प्रथम व व्यक्ति अंतिम तथा अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति को रोटी कपड़ा व मकान देने का काम सरकार कर रही है जिसमें हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम हमारी पार्टी करती है। नरेन्द्र मोदी ने भारत को गर्वान्वित करने का काम किया है। यह हम सब के लिये गर्व की बात है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, अटल आयुष्मान योजना, कोरोनाकाल के समय प्रत्येक व्यक्ति तक निः शुल्क टीकाकरण कर हर किसी तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया आदि कई योजनाएं है जिसका लाभ जन – जन तक पहुंचाने का काम केंद्र व राज्य सरकार कर रही है।

जिला सह संयोजक संजय डालाकोटी ने सभी मंडलों से आये मोर्चों का लिया कार्यवृत्त

महा जनसम्पर्क अभियान के जिला सह संयोजक संजय डालाकोटी ने सभी मंडलों से आये मोर्चों का कार्यवृत्त लिया। और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने गांवों में समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी देने को कहा तथा आम जन मानस तक सभी योजनाओं का लाभ पहुँचाने को भी कहा।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में गोपाल सिहं बिष्ट,पूनम पालीवाल गोधन सिंह भैसोडा़, राजेंद्र रौतेला, बलवंत सिंह गैड़ा, लक्ष्मण सिंह, हरीश प्रसाद, कुंदन नगरकोटी, खेम सिंह, नरेंद्र बिष्ट प्रमुख प्रतिनिधि, राजेंद्र जोशी, नरेंद्र आर्य, मनोहर सिंह, रवींद्रनाथ, महेंद्र सिंह, खीम सिंह बिष्ट, खीमानंद पालीवाल, जगदीश कांडपाल, सोनू चौहान, दिनेश पांडे, नरेंद्र लाल साह, जीवन सिंह, राजेन्द्र सिंह बनौला, मनोज पान्डे, मालती बिष्ट, बिट्टू आगरी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version