Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: टमाटर के बाद सब्जियों के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा स्वाद, गड़बड़ाया आम आदमी का बजट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। टमाटर के बढ़ते दामों ने पहले ही जनता की जेब ढीली कर दी है। वहीं अब सब्जियों के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से गृहिणियों के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।

सब्जियों के दाम बढ़े

अगस्त का महीना है। ऐसे में लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में खेतों में जलभराव से सब्जियां सड़ने लगी हैं। बाजार में पूर्ति से अधिक मांग होने के कारण सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर हैं। यही बारिश गृहणियों के बजट को भी बिगाड़ रही है। पहले सिर्फ तड़के से टमाटर गायब हुआ था लेकिन सब्जियों के दाम देखकर लग रहा है कि अब जल्द ही घरों में सब्जियां भी गायब हो जाएंगी। इससे आम आदमी का बजट प्रभावित हो रहा है।

Exit mobile version