Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हरेला पर्व पर जिलेभर में रोपे जाएंगे साढ़े सात लाख पौधे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आगामी 17 जुलाई को लोकपर्व हरेला का त्योहार है। इस मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

यह पौधे शामिल

वहीं हरेला पर्व पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिले भर में साढ़े सात लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। अल्मोड़ा वन विभाग के पास ढाई लाख पौध रोपण का लक्ष्य है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार प्रशासन ने साढ़े सात लाख से अधिक पौधे लगाने का निर्णय लिया है। इनमें उतीस, देवदार, नीबू, अमरूद, बांज समेत विभिन्न प्रकार के चौड़ी ने वाले पौध शामिल हैं।

हरेला पर्व अभियान

वन विभाग की ओर से अल्मोड़ा, रानीखेत, सोमेश्वर, द्वाराहाट, जौरासी और मोहान के पांचों वन रेंज में ढाई लाख पौधे लगाए जाएंगे, जबकि 156 वन पंचायत स्तर पर भी सात हजार पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें जिले के ब्लॉक, पीडब्लूडी, उद्यान, शिक्षा विभाग समेत तमाम विभागों की ओर से हरेला पर्व पर पौध रोपण अभियान चलाया जाएगा।

Exit mobile version