अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में समूह ग तकनीशियन संवर्ग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियन भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहीं यह बात
इस परीक्षा में धांधली से नाराज अभ्यर्थियों ने बीते कल गुरुवार को विधायक मनोज तिवारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने उन्होंने लैब तकनीशियन भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग की। इस ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने बताया कि यह लिखित परीक्षा दो जुलाई को कराई गई थी। इस दौरान मिले ऑनलाइन लिंक से हुई परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पहले से ही मौजूद थे। इनमें से करीब 85 फीसदी प्रश्न समान हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई और परीक्षा निरस्त कर उच्च स्तरीय जांच की जाए।
यह लोग रहें मौजूद
इस दौरान ज्ञापन देने में पंकज सिंह बिष्ट, पंकज धुवाल, शुभम मेहता, हरीश सिंह बिष्ट, नितिन पांडे, भानु तिवारी, रोहित रावत, मनोज धानिक, हिमांशु डंगवाल आदि मौजूद रहे।