अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिला अस्पताल में नए स्वरूप में ओटी बनाई जा रही है। जो अब अत्याधुनिक मशीनों से लैस होगी।
हाईटेक होगी ओटी
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि ओटी में हाईटेक मशीनें लगाने का काम शुरू हो गया है। मशीनों को लगाने में 14 करोड़ रुपये का बजट आने का अनुमान लगाया जा रहा है। जल्द ही नई ओटी में मरीजों के ऑपरेशन होने शुरू हो जाएंगे। अस्पताल में हाईटेक ओटी बनाई जा सके इसके लिए वर्ल्ड बैंक की ओर से 14 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस रकम से ओटी में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अलावा ब्लड बैंक, एचडीयू वार्ड और लैब का भी कायाकल्प होगा। अस्पताल में ओटी निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एक सप्ताह में नई ओटी का निर्माण कर लिया जाएगा।