Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रा०इ०का० स्यालीधार में आयोजित हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी, विधायक मनोज तिवारी ने मेधावी छात्र छात्राओं व शिक्षकों, कर्मचारियों को किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। रा०इ०का० स्यालीधार में आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी द्वारा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं सहित समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन

साथ ही विद्यालय में चल रहे शैक्षिक प्रयोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आने वाले जीवन में सकारात्मक बदलावों को आत्मसात करें। इस अवसर पर विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ० प्रभाकर जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, NEP 2020 के विविध पक्षों पर व्याख्यान दिया। विद्यालय की छात्रा प्रमुख कु० विद्या बिष्ट ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। विधायक द्वारा विद्यालय चाहारदीवारी व रेलिंग निर्माण हेतु 3 लाख व विद्यालय को 4 कम्प्यूटर प्रदान करने की घोषणा की गई।

यह लोग रहें मौजूद

समारोह में नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सेवित ग्रामों के ग्राम प्रधान व स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे। इस गोष्ठी में विद्यालय के शिक्षकों नंदन सिंह बोरा, डी० एन० जोशी, एल० एम० तिवारी, भावना, श्वेता राणा, भावना धपोला, ऋचा रानी, विनोद जोशी, डॉ० मनोज बिष्ट एवं समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version