अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नूंह हिंसा की घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौलेखाल में आक्रोश जताया।
नूंह में हुई घटना पर फूंका गुस्सा
जिसमें उन्होंने घटना की निंदा की और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उपद्रवियों का पुतला दहन कर विरोध में नारेबाजी भी की। वहीं हरियाणा के नूंह में हुई घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौलेखाल में पुतला फूंका। वक्ताओं ने सनातन धर्म के कार्यक्रम में सुरक्षा प्रदान करने, घटना में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।