Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई गांवों का सड़कों से टूटा संपर्क

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बारिश का दौर चल रहा है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

कई सड़कें बंद

वहीं इस बारिश के साथ ही बंद सड़कों के चलते लोग परेशान हैं। जिले में बारिश के दौरान पैसिया-पिपना, बलमरा-गुदलेख, जैती-नयासंग्रोली, गोलूछीना श्रीखेत-भिटारकोट सड़कें मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हैं। पैसिया-पिपना सड़क को मलबा हटाकर खोल दिया गया लेकिन अन्य सड़कों को खोलने में सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में लोगों को पैदल सफर कर बाजार और अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version