Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बंदरों और कुत्तों का बढ़ता आतंक, एक दिन में 10 लोगों को किया घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जो लोगों की परेशानी बढ़ा रहें हैं।

बंदरों और कुत्तों का आतंक

वहीं अल्मोड़ा में शनिवार को भी बंदर और कुत्तों के हमले से घायल 10 लोग अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए। लोगों के मुताबिक नगर के रानीधारा, एनटीडी, पांडेखोला, जाखनदेवी, दुगालखोला, कैंट आदि इलाकों में बंदरों का आतंक अधिक है। बंदर और कुत्ते बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं पर ज्यादा हमला कर रहें हैं। लोगों ने इनसे निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version