Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, इस साल अबतक बाहरी राज्यों के 4243 लोगों के किये सत्यापन, 87 मकान मालिकों के काटे चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों से जनपद में कार्यरत/निवासरत व्यक्तियों/किरायेदारों/घरेलू नौकरों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने व बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस का सत्यापन अभियान

इस क्रम में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद सत्यापन चलाकर वर्ष 2023 में अब तक बाहरी राज्यों से जनपद में निवासरत/कार्यरत 4243 लोगों का सत्यापन किया गया है तथा इस दौरान बिना सत्यापन निवासरत/कार्यरत 222 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 64 हजार, 250 रुपये जुर्माना वसूला गया सत्यापन अभियान के दौरान वर्ष 2023 में अबतक बिना पुलिस सत्यापन कराये बाहरी राज्यों के व्यक्तियों को अपने मकान में किरायेदार रखने पर 40 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 05-05 हजार के नगद चालान कर कुल 02 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया, साथ ही 47 मकान मालिकों के विरुद्ध 10-10 हजार (कुल 4 लाख, 70 हजार) के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी।

सत्यापन के प्रति चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन व चालानी कार्यवाही के साथ-साथ जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी। यह अभियान जारी है।

Exit mobile version