Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब पीकर 112 में किया डायल, दी लड़ाई झगड़े की झूठी खबर, पहुंच गया हवालात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक- 07.08.2023 को डायल 112 में एक लड़ाई झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर धौलछीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस को दी झूठी सूचना

जिसमें कॉलर जिसके द्वारा सूचना दी गई थी वह शराब के नशे में था, आसपास जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि कॉलर द्वारा स्वयं ही लड़ाई झगड़ा, उत्पात कर डायल 112 में झूठी सूचना दी गई थी। धौलछीना पुलिस द्वारा झूठी सूचना देने व लड़ाई झगड़ा करने वाले व्यक्ति रणजीत सिंह निवासी ग्राम कलौन थाना धौलछीना को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Exit mobile version