Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण, दी सख्त हिदायत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राम चन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में अवैध स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में दिनांक- 09.08.2023 को थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा राजस्व विभाग व पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर देघाट बाजार में स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।

अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का अभियान

इसके उपरांत संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय दुकानदारों व लोगों को अतिक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने, भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की सख्त हिदायत दी गई। यह अभियान जारी है।

Exit mobile version