Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे‌ में प्रेशर हॉर्न बजाकर दौड़ा रहा था डम्पर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी, बिना हेलमेट/तीन सवारी/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं प्रेशर हार्न/रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 09.08.2023 को निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा हमराही पुलिस बल हेड कानि0 सुनील कुमार व कानि0 ललित बिष्ट के साथ चेकिंग अभियान के दौरान जलाल तिराहा अल्मोड़ा पर प्रेशर हार्न का प्रयोग करने पर वाहन संख्या- यू0के0-01-सी0ए0 5971 डम्पर को रोककर चेक किया गया तो वाहन चालक ललित कुमार निवासी झुपुलचौरा, सोमेश्वर शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया।जिस पर चालक उपरोक्त को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार करते हुए वाहन डम्पर को सीज किया गया।

Exit mobile version