Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र के लिए शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रवेश प्रक्रिया शुरू

इस संबंध में बताया गया कि मेरिट में शामिल सभी छात्र/छात्राओं की काउंसलिंग आज गुरुवार से शुरू होगी। इसे महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gpgcrtk.in पर भी अपलोड कर दिया गया है। इसमें रानीखेत में बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कुल 506 पंजीकरण हुए हैं। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से दो जुलाई तक पंजीकरण करवाया गया था।

Exit mobile version