Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन, किया शिलाफलक का अनावरण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 12 अगस्त 2023 को ग्राम पंचायत गर गूंठ में “मेरी मोटी मेश देश” अभियान के अर्न्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान

यह आयोजन ग्राम प्रधान मुकेश कुमार की अध्यक्षा में किया गया। इसके अंतर्गत शिलाफलक का अनावरण, दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। साथ ही पंच प्रण शपथ ली गई। जिसके बाद वसुधा बंधन में पौधा रोपण व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें निम्न सदस्यों में प्रतिभाग किया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर रूप सिंह बिष्ट, नवीन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, आंनद सिंह, प्रकाश सिंह, चंदन भट्ट, कुंदन सिंह व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन जोशी, हंसा देवी, पुष्पा जोशी (साहिका) मौजूद रहे।

Exit mobile version