Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छुट्टी पर घर आए सैनिक पर आरोप, पड़ोसियों ने मारपीट व गोली से मारने की धमकी देने पर दर्ज कराया केस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक सैनिक पर मारपीट और गोली से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार छुट्टी पर घर आए सैनिक के खिलाफ पड़ोसियों को पीटने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला सैनिक पूरन चंद्र भट्ट आजकल अवकाश पर घर आया है। आरोप है कि बुधवार देर रात आरोपी शराब के नशे में घर में घुस आया। उसने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पेट्रोल छिड़ककर जलाने और गोली मारने की भी धमकी दी।

जांच की शुरू

इस मामले में धौलछीना के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि वमन तिलाड़ी गांव के बसंत बल्लभ भट्ट ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version